Belly Fat

14 खाद्य पदार्थ जो पेट के निचले भाग की चर्बी कम करते है।

पानी : 

पेट के नीचे की चर्बी को घटाने के लिये हर रोज 7 से 8 गिलास पानी जरुर पियें। इससे शरीर की गंदगी बाहर निकलेगी और आपका मैटाबॉलिज्म बढेगा।

जड़ी बूटियां : आपको सोडियम लेना कम करना होगा नहीं तो शरीर में पानी की मात्रा बढेगी और आप मोटे लगेगें। भोजन में नमक की मात्रा को कंट्रोल करें और इसे कंट्रोल करने के लिये कुछ तरह की जड़ी बूटियों का सेवन करें। त्रिफला खाएं और वजन घटाएं। आंवला या आंवले के जूस का सेवन भी कर सकतें है।

शहद : 

मोटापा बढने की एक और वजह है, वह है चीनी की मात्रा। चीनी की जगह पर आप शहद का सेवन कर सकते हैं।


दालचीनी : 

आप अपनी सुबह की कॉफी या चाय या फिर पानी में दालचीनी पाउडर डाल कर सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकती हैं। यह एक चीनी को रिपलेस करने का एक अच्छा तरीका भी है। इसकी एक चुटकी पानी के साथ रोज़ाना सेवन करने से मोटी से मोटी तोंद भी पतली हो जाती है, ये चर्बी को गला देता है।


ड्राई फ्रूट या सूखे मेवे :

फैट को कम करने के लिये आपको फैट खाना पडे़गा। जी हां, कई लोग इस बात पर यकीन नहीं करते हैं, लेकिन मेवों में अच्छा फैट पाया जाता है। तो ऐसे में आप बादाम, मूगंफली और अखरोट आदि का सेवन करें। इनमें हेल्दी फैट होता है जो शरीर के लिये जरुरी होता है।


एवोकाडो : 

इसमे ऐसा वसा होता है जो शरीर के लिये आवश्यक होता है। इसका जूस पीने से आपका पेट पूरे दिन भरा रहेगा और आप ओवर ईटिंग नहीं करेगें।


संतरा : 

आप को जब भी भूख लगे , तो उस समय अपने पर्स या बैग में संतरे रखें। इससे पेट भी भरा रहेगा और आप मोटे भी नहीं होगें।


दही : 

अगर आपको पतला होना है तो अनहेल्दी डेजर्ट खाने से बचें और इसकी जगह पर दही खाएं। इसमें बहुत सारा पोषण होता है और कैलोरी बिल्कुल भी नहीं होती।


ग्रीन टी : 

ग्रीन टी दिन में एक कप ग्रीन टी पीने से लाभ मिलता है। इससे शरीर का मैटाबॉलिज्म बढता है और फैट बर्न होता है।


ब्रॉकली : 

इसमें विटामिन सी होता है और साथ ही यह शरीर में एक तत्व बनाता है जो कि शरीर फैट से एनर्जी को बदलने में प्रयोग करता है।


नींबू : 

रोज सुबह नींबू पानी पीने से आपकी चर्बी कम हो सकती है। अगर पानी गर्म हो तो और भी अच्छा है। इसमें शहद मिला कर पीजिये।


लहसुन : 

कच्चा लहसुन चबाने से पेट की निचले भाग की चर्बी कम होगी। अगर इसमें थोड़ा सा नींबू का रस छिड़क दिया जाए तो और भी अच्छा। इससे पेट भी कम होगा और ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहेगा।


अदरक : 

अपने भोजन में अदरक शामिल करें क्योंकि इसे खाने से पेट के निचले भाग की चर्बी कम होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि इंसुलिन को बढने से रोकता है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

वजन घटाने के लिए 2 आयुर्वेदिक जड़ी बूटीयां। 

त्रिफला : 

हरितकी, बिभातीकी और अमलाकी अर्थात हर्रा, बहेड़ा और आँवला नाम की तीन जड़ी-बूटियों का एक शक्तिशाली मिश्रण है। यह कब्ज कम करने और पाचन में सुधार करने में बहुत प्रभावी है। यह पाचन तंत्र में अवरोधन को साफ करने में भी मदद करता है। इसे विटामिन सी और कैल्शियम का सर्वश्रेष्ठ स्रोत माना जाता है। ये विषाक्त पदार्थों को नष्ट करने और शरीर को पोषण करने में सहायक हैं। त्रिफला शरीर से अतिरिक्त वसा साफ करने में भी मददगार है। आप त्रिफ़ला की १ चम्मच हल्के गरम पानी से प्रतिदिन सुबह लेनी है।

अशोक : 

अशोक वजन घटाने के लिए प्राकृतिक जड़ी बूटी है, इसके फूल पीले-नारंगी रंग में होते हैं। इस पेड़ के सूखे छाल, स्टेम और फूलों में औषधीय गुण मौजूद होते है, जो बवासीर, मासिक धर्म संबंधी विकार, जलन को कम करने, कीड़े निकालने, सूजन को कम करने और रक्त की अशुद्धियों को हटाने में मदद करता है।

Comments

Popular posts from this blog

5 Things to Include in Your Post-Diwali Detox Diet

Navel Button

Benefits of Amla (Indian Gooseberry)