सूत्र नेति Nasal Cleaning with Thread/Catheter
सूत्र नेति Nasal Cleaning सूत्र नेति योगात्मक सफाई का एक रूप है और इसके लिए एक अनुभवी शिक्षक की आवश्यकता होती है। सूत्र नेति में, गीली सूत्र नाक के माध्यम से मुंह में डाली जाती है। अंत को मुंह से बाहर निकाला जाता है और दोनों छोरों को एक साथ पकड़ते समय, सूत्र को बारी-बारी से नाक और मुंह से अंदर बाहर निकाला जाता है। इसका उपयोग नाक को साफ करने किया जाता है। सूत्र नेति की विधि सूत्र नेति की सूत किसी भी योगाश्रम से ली जा सकती है। प्रात:काल दातुन आदि करने के बाद पांवों पर बैठकर गर्दन ऊंची रखकर जो स्वर चल रहा हो उस नासिका में नेती को पानी में भिगोकर मोम वाले भाग को नाक के छिद्र में धीरे-धीरे डालें। जब उसका अग्र भाग गले में आ जाए तो उसे दायें हाथ की तर्जनी और मध्यमा अंगुलियों से पकड़ लें। अब नेती के दोनों सिरे दोनों हाथों में पकड़कर हाथों को अंदर-बाहर करते हुए घर्षण करें। फिर बाद में नेती को मुंह से धीरे-धीरे बाहर निकाल दें। यही क्रिया दूसरी नासिका से करें। सूत्र को अच्छी तरह धोकर रखें ताकि उसमें कफ जमा न रह जाये। नेती के मोम वाले भाग को गर्...